पीलीभीत, मार्च 29 -- पीलीभीत टाइगर रिजर्व के जंगल से सटे गजरौला क्षेत्र के गांव चुड़ैला बंजरिया में शुक्रवार सुबह एक मादा तेंदुए का शव नहर में मिला। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। तेंदुए का शव निकालकर मुख्यालय लाया गया। जहां चिकित्सकों की टीम पोस्टमार्टम करेगी। गर्मी शुरू होते ही वन्यजीव टाइगर रिजर्व से बाहर आने लगे हैं। जंगल क्षेत्र से सटे गांवों में बाघ और तेंदुए की चहलकदमी भी देखी जा रही है। हालांकि वन विभाग की टीम निगरानी भी कर रही है। शुक्रवार सुबह चुड़ैला बंजरिया के पास ग्रामीण खेतों की ओर गए तो माइनर में एक तेंदुए का शव उतराता देखकर खलबली मच गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। सामाजिक वानिकी के डिप्टी रेंजर शेर सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। स्थलीय मुआयना करने के बाद तेंदुए के शव को नहर से बाहर निक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.