आरा, जनवरी 19 -- बिहिया। निज संवाददाता नगर स्थित नहर में सोमवार को अचानक तेज बहाव के साथ पानी आने से लोगों में अफरा-तफरी मच गयी। नहर में पानी आने के कारण नहर किनारे स्थित टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज के समीप बसे मोहल्लों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गयी और लोगों में हड़कंप मचा रहा। बता दें कि नहर के किनारे स्थित कॉलेज में जाने के लिए नहर में मिट्टी डालकर अस्थायी बांध बनाया गया है, जिससे होकर लोगों का आवागमन होता है। ऐसी स्थिति में नहर में बने अस्थायी बांध के कारण पानी का रेला आसपास के मोहल्लों में घुस गया। मामले को लेकर लोगों की ओर से स्थानीय प्रशासन को सूचना दी गयी। सूचना मिलते ही प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को देखकर ट्रेनिंग कॉलेज के मुख्य गेट के सामने नहर में बने मिट्टी के टीले को काटकर हटाया गया। नहर से मिट्टी हटते ही मोहल्लों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.