महोबा, दिसम्बर 7 -- चरखारी, संवाददाता।नहरों की सिल्ट सफाई के नाम पर बरती जा रही लापरवाही किसानों के लिए मुसीबत का कारण बन रही है। सिल्ट सफाई न होने से नहर फट गई जिससे किसानों के खेतों में पानी भर गया। किसानों ने सिंचाई विभाग पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटा। अर्जुन सहायक परियोजना से किसानों को सिंचाई के लिए पानी मुहैया कराने के प्रयास किए जा रहे है मगर सिंचाई विभाग की लापरवाही किसानों के लिए परेशानी का कारण बन रही है। संतोषपुरा के पास अर्जुन सहायक परियोजना की नहर फट गई। जिससे जरौली और संतोषपुरा के किसानों के खेतों में पानी घुस गया। किसान जगतराम, कालका प्रसाद, परमलाल, तुलसीदास, अवधेश नंदराम, रतीराम सहित 17 किसानों के खेत जलमग्न हो गए। किसानों ने सिंचाई विभाग पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटते हुए विरोध प्रदर्शन क...