गोपालगंज, फरवरी 23 -- कटेया, एक संवाददाता। स्थानीय थाने के तेतरिया रिखई में नहर प्रमंडल द्वारा अधिकृत भूमि को निजी बताकर बिक्री करने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में दो लोगों के विरुद्ध धोखाधड़ी करने की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। गुरियांव माफी गांव के विश्वनाथ महतो ने आरोप लगाया है कि तेतरिया रिखई निवासी अंबिका ठाकुर एवं ठाकुर विक्रम ने तेतरिया रिखई में 10 धुर भूमि उन्हें 10 लाख रुपये में बेची। जब उन्होंने जमीन पर दखल कब्जा दिलाने की बात कही तो वे टालमटोल करने लगे। जब वे खुद दस्तावेज का खारिज दाखिल कराने के लिए आवेदन दिया तो जानकारी मिली कि उक्त भूमि गंडक नहर प्रमंडल द्वारा पहले ही अधिग्रहित की जा चुकी है। दो डिसमिल भूमि की जमाबंदी किसी अन्य व्यक्ति के नाम से चल रही है। इस बात की जानकारी होने पर उनके द्वारा अपनी राशि वापस मांगी गई...