पीलीभीत, नवम्बर 25 -- पूरनपुर। किसी बात को लेकर दो लोगों में नहर पुल के पास मारपीट हो गई। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक वाहन भी दिखाया गया। इस पर भारत सरकार लिखा हुआ है। कलीनगर तहसील क्षेत्र के गांव चित्रपुर के पास नहर पुल के पास वायरल वीडियो में दिखाया गया कि एक युवक किसी के साथ कॉलर पकडकर गाली गलौज करते हुए मारपीट कर रहा है। लोहे की राड भी दिखाई जा रही है। कुछ लोग बीच बचाव करते दिखाई दे रहे हैं। अपशब्दों को कहते लोगों को आसपास के लोगों ने समझाबुझाकर किसी तरह शांत किया। मामला सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है। वीडियो में कौन है, इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। मामला पुलिस तक नहीं पहुंचा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.