औरैया, फरवरी 21 -- अछल्दा, संवाददाता। कस्बा के नहर पुल पर शनिवार दोपहर बड़े वाहन के फंसने से दोनों ओर लंबा जाम लग गया। लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने यातायात सुचारु कराया। पुल सकरा होने के कारण आमने-सामने से वाहन आने पर अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है। शनिवार को हाईगेज लगाए जाने के बाद भी एक बड़ा वाहन पुल पर फंस गया, जिससे दोनों ओर दोपहिया व चारपहिया वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद करीब एक घंटे में यातायात बहाल कराया। थाना प्रभारी पंकज मिश्रा ने बताया कि भविष्य में ऐसी स्थिति न बने, इसके लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...