भभुआ, नवम्बर 27 -- (पेज चार) भगवानपुर। प्रखंड मुख्यालय चौक स्थित भभुआ-अधौरा मुख्य सड़क के नहर पुल पर ठेला लगाने से आवागमन में लोगों को परेशानी हो रही है। राहगीर दिलीप कुमार और मंटू बिंद का कहना है कि पुल पर ठेला लगाने से चौक पर अक्सर वाहनों का जाम लग जा रहा है, जिससे राहगीरों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। लग्न के मौसम में सुबह-शाम वाहनों की आवाजाही से बाजार गुलजार हो रहे हैं। बंदरों के उत्पात से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ी भगवानपुर। प्रखंड मुख्यालय में बंदरों के उत्पात से ग्रामीण परेशान हो रहे हैं। ग्रामीण दीपक और राजू ने बताया कि बंदर छत पर आकर घरेलू सामान को तोड़फोड़ कर बर्बाद कर रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से बंदरों को पकड़कर जंगल में छोड़ने की मांग की है। इस इलाके में जंगल से अक्सर बंद आ जाते हैं। उनके डर से बच्चे छत पर नहीं जा रहे है...