औरैया, फरवरी 21 -- अछल्दा, संवाददाता। कस्बा के नहर पुल पर भारी वाहनों की रोकथाम के लिए लगाया गया हाईटगेज अज्ञात वाहन की टक्कर से टूट गया था, जिसे शनिवार को दोबारा स्थापित किया गया। जानकारी के अनुसार 6 फरवरी की रात किसी अज्ञात वाहन ने हाईटगेज में टक्कर मार दी थी, जिससे वह क्षतिग्रस्त हो गया। मामले की शिकायत संबंधित अधिकारियों से की गई थी। करीब 15 दिन बाद पीडब्ल्यूडी कर्मियों ने नया हाईटगेज लगवाया। विदित हो कि निचली गंग नहर का पुल क्षतिग्रस्त होने के कारण भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने के उद्देश्य से हाईटगेज लगाया गया था। दोबारा स्थापना से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...