कौशाम्बी, फरवरी 20 -- मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के तन्ना पर गांव के समीप गुरुवार रात तेज रफ्तार बाइक सवार अनियंत्रित होकर नहर पुलिया से टकरा गया। इससे उसके सिर पर गंभीर चोट आई। मेडिकल कॉलेज में चेकअप कर डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। सरायअकिल थाना क्षेत्र के मेड़ुआ सलेमपुर गांव का 26 वर्षीय कुलदीप पुत्र जितेंद्र सिंह किसानी के कामों में पिता का हाथ बंटाता था। भाई अंशू सिंह ने बताया कि गुरुवार रात वह बाइक लेकर कहीं वैवाहिक समारोह में शामिल होने के लिए घर से निकला था। तन्ना पर गांव के समीप उसकी तेज रफ्तार बाइक अचानक सामने आए मवेशी को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर नहर पुलिया से टकरा गई। दुर्घटना देख आसपास रहे लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। लोगों ने आननफानन एंबुलेंस बुलाकर घायल को मेडिकल कॉलेज भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.