सहरसा, जनवरी 6 -- सोनवर्षा राज, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के बड़गांव गांव स्थित वार्ड संख्या नौ के गोविंदपुर गोरियारी टोला जाने वाली सड़क पर नहर पुलिया के पहुंच पथ का निर्माण रुकने से ग्रामीणों में आक्रोश है। पंचायत मद से कच्ची सड़क पर पीसीसी ढलाई का कार्य चल रहा था। इसी क्रम में नहर पर पूर्व से निर्मित पुलिया के दोनों ओर लगभग 60 फीट पहुंच पथ का निर्माण किया जा रहा था। निर्माण स्थल पर पहुंचे सिंचाई विभाग के पदाधिकारियों ने कार्य रोक दिया, जिससे पुलिया के दोनों ओर रास्ता कच्चा ही रह गया। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि जब नहर पर पहले से पुलिया बनी हुई है, तो पहुंच पथ के निर्माण पर आपत्ति समझ से परे है। इस संबंध में पंचायत मुखिया अनामिका कुमारी ने बताया कि सिंचाई विभाग ने अनापत्ति प्रमाण पत...