सीवान, नवम्बर 13 -- महाराजगंज। प्रखंड के जलालपुर गांव में नहर पर पुल बनाने की मांग जोर पकड़ रही है। नहर पर पुल नहीं रहने से खेती किसानी में परेशानी हो रही है। किसानों ने बताया कि माधवपुर व सारंगपुर पंचायत को जोड़ने के लिए नहर पर पुल नहीं है। नहर पुल नहीं रहने से किसानों को खेती के लिए अधिक दूरी तय करनी पड़ती है। किसानों ने बताया कि निर्धारित जगह पर पुल बन जाने से दो पंचायत के दर्जनों गांव के लोगों को इसखेती किसानी से लाभ मिलेगा। नहर पर पुल बन जाने से खेती किसानी में आ रही कई परेशानियों से मुक्ति भी मिल सकेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...