हरिद्वार, नवम्बर 4 -- हरिद्वार। ज्वालापुर पुलिस ने नहर पटरी पर चेकिंग के दौरान एक युवक के कब्जे से 1.15 किलो गांजा बरामद किया। इंस्पेक्टर कुंदन सिंह राणा ने बताया कि रेल चौकी प्रभारी एसआई समीप पांडे ने टीम के साथ गश्त के दौरान आरोपी जसवेंद्र उर्फ जस्सी निवासी राजीव नगर, ज्वालापुर बताया को गरफ्तार कर लिया। आरोपी गांजा बेचने के इरादे से जा रहा था। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.