बुलंदशहर, दिसम्बर 6 -- बुलंदशहर। बुलंदशहर के अहार थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव भगवंतपुर के समीप शुक्रवार देर रात नहर पटरी कटने से किसानों की सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न हो गई। जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है। गांव भगवंतपुर में आबादी तक नहर का पानी पहुंच गया है। भगवंतपुर की ओर जाने वाला मुख्य रास्ता भी पूरी तरह से जलमग्न है। सिंचाई विभाग की टीम और स्याना तहसील प्रशासन मौके पर मौजूद है। शुक्रवार देर रात अनूपशहर ब्रांच की मखेना नहर में पानी ओवरफ्लो चल रहा था। रात्रि करीब 12 बजे पानी के अधिक दबाव के कारण गांव भगवंतपुर झाल के समीप नहर पटरी कट गई और अनूपशहर-स्याना मार्ग के पक्की सड़क भी पानी में बह गई। नहर का पानी बाढ़ का रूप लेकर तेज गति से आगे बढ़ने लगा। गांव के जंगलों में अस्थायी घर बनाकर रह रहे ईंट भट्ठा मजदूरों के घरों तक जब पानी पहुंचा तो नहर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.