गढ़वा, फरवरी 14 -- कांडी, प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत पंचायत सचिवालय पतीला में शनिवार को कांडी वितरणी नहर निर्माण परियोजना के विस्थापितों के साथ एसडीएम संजय कुमार के नेतृत्व में अन्य कई वरीय पदाधिकारियों ने बैठक की। नहर निर्माण में अधिग्रहित की जा रही भूमि का मुआवजा अब तक नहीं मिलने से नाराज रैयतों ने कार्य पर रोक लगा दी है। उधर, वार्ता के दौरान प्रशासन की ओर से एक सप्ताह के अंदर अधिग्रहित भूमि से संबंधित रैयतों को मुआवजा भुगतान का आश्वासन दिया गया। यह परियोजना नॉर्थ कोयल परियोजना के अंतर्गत संचालित की जा रही है। क्षेत्र में सिंचाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से यह बनाई जा रही है। मुआवजा के निर्धारित दर के खिलाफ जिला जज पलामू के यहां प्रखंड के किसानों ने केस दायर किया था। उसका फैसला किसानों के पक्ष में आया था। इसके वावजूद सरकार द्वार...