मिर्जापुर, फरवरी 16 -- मिर्जापुर । जिले के हलिया विकास खंड अहुगी कलां गांव के पास रविवार देर रात अदवा बांध से निकली हलिया रजवाहा का तटबंध अचानक टूट गया। तटबंध टूटते ही नहर का तेज बहाव के साथ पानी आसपास के खेतों में खड़ी फसलें जलमग्न हो गईं। पानी का निकासी जल्द न हुआ तो किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। अहुगी कलां गांव के किसान बागीश ने बताया कि उनकी लगभग दो बीघा,एक अन्य किसान की करीब पकने की कगार पर पहुंच चुकी तीन बीघा गेहूं ,सरसों की फसल जलभराव की वजह से खराब हो गई। किसान परेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि वह गेहूं की सिंचाई करने खेत पर जा रहे थे। तभी लोलरखा बस्ती के पास नहर का तटबंध टूटा दिखा। उन्होंने तत्काल सिंचाई विभाग के जूनियर इंजीनियर को सूचना दी। नहर के टूटने की सूचना मिलते ही अवर अभियंता ने नगर बंद कराया। किसानों का आरोप है कि ...