मिर्जापुर, फरवरी 21 -- जिगना। दत्तपट्टी परवा गांव में बीते पांच दिनों से नहर का तटबंध टूटा होने से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। खेतों में पानी भरने से दलहन और तिलहन की फसलें बर्बाद हो रही हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि लघु डाल नहर प्रखंड के अधिकारी अब तक मौके पर नहीं पहुंचे हैं। अर्जुनपुर पंप कैनाल से निकली लगभग छह किलोमीटर लंबी नहर के टेल से एक किलोमीटर पश्चिम दत्तपट्टी गांव में नहर पाटकर सड़क बना दी गई है। पाइप लाइन की व्यवस्था न होने से पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर बह रहा है और आसपास के खेत जलमग्न हो गए है। दबाव के कारण नहर का तटबंध भी टूट गया। पूर्व जिला पंचायत सदस्य कृपा शंकर मिश्र, प्रधान संदीप शुक्ला समेत ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बिना पाइप लाइन के सड़क निर्माण कर दिया गया। सूचना के बावजूद पंप नहर बंद नहीं की गई। किसानों मनोरथ, हिंछला...