रिषिकेष, सितम्बर 29 -- रानीपोखरी न्याय पंचायत क्षेत्र के गांवों की हजारों बीघा खेती को पानी देने वाली नहर क्षतिग्रस्त होने से सिंचाई का संकट गहरा गया है। ब्रिटिश शासन काल में बनी यह नहर सूर्याधार मुहाने से होती हुई रानी पोखरी न्याय पंचायत के विभिन्न गांवों की हजारों बीघा खेती को सिंचाई का पानी उपलब्ध कराती है। आपदा के कारण सूर्याधार झील से होती हुई ब्रिटिश काल में बनी सिंचाई नहर सूर्याधार मुहाने से काठहल, आमगढ़ क्षेत्र में लगभग 500 मीटर जगह-जगह टूट गई है। इस नहर में मलवा घुस जाने से सिंचाई व्यवस्था ठप हो गई है, जिससे किसानों के माथे पर बल पड़ गए हैं। प्रधान संगठन के अध्यक्ष अनूप चौहान ने बताया कि मुख्य नहर टूटने से सिंचाई के अभाव में रानीपोखरी न्याय पंचायत के आठ गांव में हजारों बीघा में फैली धान की फसल प्रभावित हो रही है। उन्होंने बताया क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.