बलिया, जनवरी 7 -- बेल्थरारोड, हिन्दुस्तान संवाद। दोहरीघाट सहायक नहर तिरनई खिजिरपुर गांव के पास नहर टूटने से दर्जनों किसानों के सैकड़ों बीघा गेहूं की फसल जलमग्न हो गई है। नहरों में पानी नहीं आने से गेहूं की सिंचाई के लिए किसान परेशान थे। दोहरीघाट सहायक परियोजना के पशुहारी-तिरनई माइनर में पानी छोड़ने से राहत की उम्मीद थी लेकिन नहर की ठीक से सफाई नहीं होने से मंगलवार की रात तिरनई ख़िजिरपुर गांव के पास नहर टूट गई। इसके टूटने से सहती पटेल, चंद्रभान पटेल, शारदा पटेल, अवधु शर्मा, अजीम खान, नसरूल्लाह, मुस्तफा, वसीम, मन्नान आदि किसानों की सैकड़ों बीघा गेहूं की फसल डूब गई है। किसानों का कहना है कि सिंचाई विभाग पहले से कोई तैयारी नहीं करता है। हर साल ऐसी घटनाएं होती हैं। सिंचाई विभाग हर साल नहरों की मरम्मत और सिल्ट सफाई पर लाखों रुपए खर्च करता है लेक...