चंदौली, जनवरी 5 -- विशुनपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र में चकिया-चंदौली मार्ग पर स्थित फत्तेपुर गांव के समीप लेफ्ट कर्मनाशा नहर की हालत दिनों दिन खराब होती जा रही है। नहर कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो चुकी है। जिससे क्षेत्र के किसानों की सिंचाई व्यवस्था पर गंभीर असर पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नहर की मरम्मत कराई जाय। जिसके कारण यह समस्या और विकराल रूप लेती जा रही है। लेफ्ट कर्मनाशा नहर के बगल से एक छोटी माइनर नहर भी संचालित की जाती है। जो आसपास के खेतों तक पानी पहुंचाने का मुख्य साधन है लेकिन नहर और माइनर दोनों ही जगह-जगह टूट-फूट का शिकार हो चुके हैं। कई स्थानों पर नहर की बैंक धंस गई हैं जबकि कहीं-कहीं दरारें इतनी बढ़ गई हैं कि पानी का बहाव नियंत्रित नहीं रह गया है। परिणामस्वरूप नहर का पानी माइनर में जाने के बजाय आसपास के खेतो...