संतकबीरनगर, सितम्बर 28 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के खलीलाबाद कोतवाली के तामेश्वरनाथ चौकी क्षेत्र में मंझरिया गंगा के पास रविवार की सुबह नहर के किनारे एक महिला का शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस चौकी तामेश्वरनाथ के उप निरीक्षक अरविन्द कुमार यादव ने बताया कि रविवार को सुबह सूचना मिली कि मंझरिया गंगा में नहर के किनारे एक अज्ञात महिला का शव पड़ा है। सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर महिला का नाम पता, पता जानकारी करने के लिए उसके पास सामानों की तलाशी ली गई। इसमें एक आधार कार्ड मिला। इस पर उसका नाम सरिता त्रिपाठी पत्नी राघवेंद्र दुबे निवासी मनियरा धमइचा खलीलाबाद जनपद संत कबीर नगर अंकित है। शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.