भदोही, फरवरी 22 -- ज्ञानपुर। क्षेत्र के जोरई गांव स्थित नहर के पास शनिवार को गिरा एक साइकिल सवार अधेड़ घायल हो गया। घायल का इलाज निजी अस्पताल में हुआ। कांवल निवासी अधेड़ साइकिल से वेदपुर जा रहा था। इस बीच उक्त स्थान पर पहुंचते ही सामने से आ रही मैजिक से बचने के प्रयास में गिरकर मामूली रूप से जख्मी हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...