मुंगेर, जनवरी 26 -- असरगंज, निज संवाददाता। चौरगांव पंचायत अंतर्गत पुरुषोत्तमपुर गांव में फिर से नहर में ज्यादा पानी आने के कारण बाढ़ जैसा नजारा देखने को मिल रहा है। हनुमाना डैम से नहर में लगातार भारी मात्रा में पानी आने से कई बीघा खेत पानी में डूब गया है। जिस कारण से गांव के आसपास बाढ़ का नजारा उत्पन्न हो गया है। खेत में पानी जमा होने के कारण रबी फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। चौरगांव मुसहरी पुल से लोरिया एवं बिंद टोला तक जाने वाली नहर के समीप खेतों में पानी फैल गया है। जिस कारण से मसूर, गेहूं,,चना, आलू, धान ,मकई एवं खेसारी की फसल पूरी तरह से पानी में डूब गया है। किसानों ने बताया कि पहले भी बाढ़ के कारण पूरी तरह से फसल बर्बाद हो गई थी। अब अचानक नहर से आई पानी ने रबी फसल को चौपट कर दिया। गौरतलब हो कि 10 दिन पूर्व भी नहर का पानी खेत में आ गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.