फिरोजाबाद, अप्रैल 3 -- शिकोहाबाद में सोमवार को नहर में डूबे युवक के शव को आर्मी की यूनिट ने आकर बाहर निकाला। शव गड्ढे में पत्थरों के बीच फंसा हुआ था। शव को पुलिस के हवाले कर दिया। मृतक सर्जन 18 पुत्र मंशाराम निवासी मौडा कनेटा सोमवार को गांव के लोगों के साथ बालाजी मंदिर पर नेजा चढ़ाने के लिए आया था। नेजा चढ़ाने के बाद युवक अपने साथियों के साथ नहर में नहाने चला गया। नहर में पानी न होने के कारण छीछामई गांव के पास नहर में बने एक 40 फुट गहरे गड्ढे में उतर तो डूब गया। उसके साथी बाल बाल बच गए। सोमवार को पीएससी आगरा के गोताखोर ने अभियान शुरू किया। सफलता नहीं मिलने पर मंगलवार को एसडीआरएफ को बुलाकर सर्च ऑपरेशन चलाया। लेकिन रात तक टीम को सफलता नहीं मिली। बुधवार को पुलिस ने आर्मी की यूनिट शत्रुजीत ब्रिगेड 411 पैराशूट फील्ड कंपनी को बुलाया। कर्नल इलियास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.