बुलंदशहर, दिसम्बर 6 -- गढ़-बुलंदशहर स्टेट हाईवे के किनारे स्थित नहर के ओवरफ्लो होने से क्षेत्र के गांव घंसूरपुर में किसानों की परेशानियां बढ़ गईं। नहर से बहकर आया पानी खेतों में घुस गया, जिससे करीब सौ बीघा क्षेत्र में खड़ी गेहूं, आलू और सरसों की फसल पूरी तरह जलमग्न हो गई। ग्रामीणों के अनुसार, नहर के पास बने नाले में पानी छोड़े जाने से कटान हो गया, जिसके बाद नाले का बहाव खेतों की ओर मुड़ गया। शनिवार सुबह ग्रामीणों ने देखा कि अधिकांश खेत पानी में डूब चुके हैं। ग्रामीण ललित कुमार ने बताया कि पानी भरने से गांव के कई किसानों की फसल मिट्टी में मिल गई है। प्रभावित किसानों में कुंवरपाल सिंह के 9 बीघा, जगवीर सिंह के 12 बीघा, प्रमोद के 8 बीघा, विनोद के 5 बीघा, रामअवतार के 5 बीघा, अर्चना के 4 बीघा, ऋषभ गौरव के 5 बीघा, महेश के 3 बीघा, आशा के 3 बीघा, ...