गंगापार, दिसम्बर 10 -- पालपट्टी, हिन्दुस्तान संवाद। विभाग से लाखों शिकायतों के बावजूद स्थानीय जनप्रतिंतियों से लेकर तहसील प्रशासन, विधायक आदि तक का दरवाजा खटखटाने के बाद भी नहर की सफाई न किए जाने और उसमें पर्याप्त पानी न डाले जाने से किसानों में आक्रोश व निराशा व्याप्त है। बताते चलें कि, क्षेत्र का एकमात्र पंप कैनाल लोहरा से जुड़ी पालपट्टी तक जाने वाली नहर की सफाई विगत एक वर्षों से अनेक तरह के प्रयास के बावजूद भी नहीं कराई जा सकी है। नहर को पूरी तरह से झाड़ियां ने ढक रखा है। इतना ही नहीं नहर में पर्याप्त मात्रा में अभी तक पानी भी नहीं डाला गया है जिसके चलते गेहूं व सरसों की बोआई पीछे हो रही है। इस नहर से जुड़े कोटर के किसान बब्बू तिवारी, रजनीश तिवारी, विष्णु तिवारी, अभिषेक कुमार, पप्पू तिवारी उर्फ भोले चंद्रोदया के घनश्याम, कृष्ण कुमार, अ...