सासाराम, मई 30 -- दिनारा ,एक संवाददाता। स्थानीय पुलिस ने शुक्रवार की दोपहर थाना क्षेत्र से एक अज्ञात वृद्ध व्यक्ति का शव बरामद की है। स्थानीय लोगों द्वारा इसकी जानकारी पुलिस को दी गई थी। सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ली। थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के सुरुआरे के बराढ़ी गांव के पश्चिम नहर के किनारे शीशम के पेड़ के नीचे लवारिस हालत में पड़े एक वृद्ध व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। शव पर किसी तरह के जख्म के निशान नहीं है। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। बताया सम्भवतः लू लगने से वृद्ध व्यक्ति की मौत होना प्रतीत हो रही है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेजा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.