गंगापार, जनवरी 10 -- सुबह नहर किनारे औंधे मुंह गिरे हुए युवक का शव मिला। जानकारी होने पर परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंच गये। परिजनों ने मामले की जांच कराते हुए कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फूलपुर कोतवाली अंतर्गत परासिनपुर गांव निवासी छोटेलाल यादव के तीन पुत्र सुरेश यादव, राकेश यादव, दीपक यादव गुड्डू व तीन पुत्रियां हैं। छोटा पुत्र 24 वर्षीय दीपक यादव उर्फ गुड्डू घर पर ही रहकर ट्रैक्टर से कृषि कार्य करता है। शुक्रवार शाम पांच बजे उसने घरवालों को बताया कि दोस्त का फोन आ रहा है। यही कहकर निकला युवक फिर घर नहीं लौटा। सुबह आठ बजे उसका शव औंधे मुंह की स्थिति में निकट के गांव बौड़ई के बटाऊवीर मजरे के सामने शारदा सहायक खंड 39 नहर की पटरी के पास पाया गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना कोतवाल...