सीतापुर, फरवरी 21 -- सीतापुर। बिसवां कोतवाली क्षेत्र से बकरी चराने गए दो बालक लापता हो गये। दोनो की चप्पल नहर किनारे मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस गोताखोरों की मदद से बच्चो की खोजबीन में जुटी है। परिजनों ने शुक्रवार को लापता होने की नट कहकर शनिवार को गुमसुदगी दर्ज कराई है। बिसवां बुढ़नापुर निवासी इशरत व जन्नतुन ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनके परिवार के 10-10 साल के दो बच्चे फरीद व फैज आलम शुक्रवार को बकरी चराने गए थे। वहीं से दोनों लापता हो गए। खोजबीन करने पर पता नहीं चला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...