महाराजगंज, दिसम्बर 1 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। भिटौली थाना क्षेत्र के धर्मपुर-पिपरा खादर मार्ग पर सोहरौना राजा गांव के समीप सोमवार की शाम नहर किनारे झाड़ियों में एक अज्ञात युवक का सिर कटा शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सोमवार शाम डाग स्क्वाड टीम के साथ तिवारीपुर और भिटौली थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ सदर जयप्रकाश त्रिपाठी ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि शव की पहचान कराई जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लग रहा है। मौके से सिर बरामद नहीं हुआ है। पुलिस आसपास के इलाकों में तलाश कर रही है। गोरखपुर में हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका राहगीरों ने गोरखपुर के तिवारीपुर थाने की पुलिस को मौके पर देखा। लोगों ने आशंका जताई कि यह यु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.