रुद्रपुर, फरवरी 6 -- गदरपुर, संवाददाता। नगर क्षेत्र के महतोष मोड़ पर नहर किनारे सरकारी भूमि पर अवैध रूप से संचालित दुकानों के खिलाफ शुक्रवार को प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू की। इस दौरान दुकानों के बिजली के कनेक्शन काट दिए गए। वहीं विधायक शिव अरोरा ने वैकल्पिक व्यवस्था तक बिजली बहाल करने के निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को एसडीएम ऋचा सिंह के नेतृत्व में तहसीलदार लीना चंद्रा, ऊर्जा निगम और सिंचाई विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान अवैध रूप से ली गई बिजली आपूर्ति को तत्काल प्रभाव से काट दिया गया और दुकानदारों को निर्धारित समय के भीतर सरकारी भूमि खाली करने के निर्देश दिए गए। कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। प्रशासन के अनुसार, नहर किनारे लगभग 105 दुकानों द्वारा अतिक्रमण किया गया है, जिससे नहर की सफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.