जौनपुर, दिसम्बर 17 -- मुंगराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। सुभाषनगर सोहासा, केवटा का पूरा और हेमापुर को जोड़ने वाली शारदा सहायक नहर (खंड संख्या 39) के पानी ओवरफ्लो हो जाने से किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। यह नहर कहला से जंघई के आगे तक जाती है। केवटा का पूरा के पास नहर का पाठी टूटने से पानी ओवरफ्लो होकर खेतों में फैल गया, जिससे कई गांवों के किसानों की खेती जलमग्न हो गई। बीती रात नहर से अचानक पानी फैलने के कारण लगभग 50 बीघा फसल प्रभावित होने का अनुमान है। घटना की सूचना मिलते ही संबंधित जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और नहर विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर त्वरित सहयोग की मांग की। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए रात में ही कहला से नहर का पानी रुकवाया गया, जिससे आगे होने वाले नुकसान को रोका जा सका। प्रभावित किसानों में हुबलाल, लालमण...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.