गंगापार, दिसम्बर 6 -- मांडा, हिन्दुस्तान संवाद। बाण सागर परियोजना से जुड़े देवरी बांध से जुड़े तिसेन तुलापुर माइनर की इन दिनों सिंचाई विभाग सफाई करा रहा है। नहर का कूड़ा करकट, झाड़ झंखाड़ और गंदगी सिंचाईकर्मी सड़क पर ही फेंक रहे हैं, जिससे राहगीरों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। पौष महीने में जब किसानों को गेहूं के पलेवा के नहरों में पानी का इंतजार है, इस समय बाण सागर परियोजना से जुड़े देवरी बांध के तिसेन तुलापुर माइनर की साफ सफाई सिंचाई विभाग के अधिकारी व कर्मचारी करवा रहे हैं। नहरों की सफाई के दौरान नहर से निकाले गए कूड़ा करकट और झाड़ झंखाड़ सिंचाईकर्मी नहर की पटरियों पर ही फेंक दे रहे हैं। नहर की सीमित पटरी पर कूड़ा करकट होने से राहगीरों को आवागमन में काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है, साथ ही नहर का कूड़ा वाहनों के आवागमन के दौरान फिर स...