हल्द्वानी, मार्च 23 -- हल्द्वानी। बिजली कटौती से होने वाली परेशानी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। रविवार को नहर कवरिंग के लिए बिजली लाइन हटाए जाने से कमलुवागांजा बिजलीघर के ऊंचापुल फीडर से सप्लाई गुल रही। ऊंचापुल से त्रिमूर्ति चौराहे तक सिंचाई विभाग नहर कवरिंग का काम कर रहा है। यहां मौजूद बिजली की लाइनों को हटाया जाना है। बुधवार को उर्जा निगम ने इसके लिए सुबह दस बजे क्षेत्र की सप्लाई बंद कर दी। दोपहर तीन बजे बिजली सुचारू होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। इस दौरान लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। विभाग के जारी रोस्टर के अनुसार क्षेत्र में 31 मार्च तक अलग-अलग दिन बिजली की कटौती की जानी है। उर्जा निगम के अधिशासी अभियंता बेगराज सिंह ने बताया कि नहर कवरिंग के लिए लाइनों को हटाया जाना पहले से प्रस्तावित था। इस दौरान होने वाली कटौती के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.