बहराइच, दिसम्बर 18 -- तेजवापुर, संवाददाता। नहरों में पानी छोड़े जाने पर दूसरे तरह की आफत शुरू हो गई। इमामगंज शाखा के सरयू नहर खंड प्रथम के तेजवापुर ब्लाक के मोगलहा खास नहर बचानक कट गई। नहर पूरी धारा से बह रही थी तेज बहाव से बड़ी तेजी से पानी खेतों की ओर फैल गया। किसान जब तक सूचना साझा करते तब तक खेत पूरी तरह जलमग्न हो गए और खेतों में लगी फसलें डूब गईं। किसानों ने नहर विभाग पर लापरवाही का आरोप भी लगाया है। मोगलहा प्रधान प्रतिनिधि मोहम्मद अयूब खान ने बताया कि बुधवार की देर रात किसी समय मोलगहा खास का नहर कटी थी। सुबह ग्रामीण जब खेतों की ओर गए तो पानी खेतों में फैल रहा था। खेतों में नहर बंधे के बराबर पानी भर गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना नहर विभाग को दी। सूचना देने के 12 घंटे बाद तक कोई टीम मौके पर नहीं आई जिससे लगभग 500 बीघे खेतों में भर गया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.