आजमगढ़, फरवरी 4 -- अंबारी, हिन्दुस्तान संवाद। फूलपुर तहसील क्षेत्र के शारदा सहायक खंड-32 रजवाहा से निकली अंबारी माइनर की नहर मंगलवार की रात को ओवरफ्लो होने से कट गई। जिससे 12 बीघा फसल जलमग्न होने से बर्बाद हो गया। फसल बर्बाद होने से किसानों में आक्रोश व्याप्त है। शारदा सहायक खंड-32 फूलपुर रजवाहा से निकली अंबारी माइनर मंगलवार की रात अंबारी गांव के पांडेय का पुरा में ओवरफ्लो हो जाने से कट गई। किसानों की 12 बीघा खड़ी फसलें पानी में डूबकर बर्बाद हो गईं। गेहूं, सरसों, अरहर, मटर, चना और आलू की फसलें नष्ट होने से किसानों की कमर टूट गई है। इस मामले की जानकारी लोगों को बुधवार की भोर में तब हुई जब वे सोकर उठे। गांव के चारो तरफ पानी से फसले डूबे देख किसानों के होश उड़ गए। किसानों का आरोप है कि नहर विभाग की कार्यप्रणाली से रोष व्याप्त है। उनका कहना है ...