बलरामपुर, जनवरी 4 -- हर्रैया सतघरवा, संवाददाता। स्थानीय क्षेत्र के खैरमान जलाशय से निकलने वाली सिकंदरबोझी नहर कट जाने से लगभग एक हजार किसानों की गेहूं फसल की सिंचाई ठप हो गई है। इससे क्षेत्रीय किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को ग्राम प्रधान गनवरिया लक्ष्मनपुर संजय सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। ग्राम प्रधान संजय सिंह ने बताया कि करीब एक वर्ष पूर्व सिंचाई विभाग द्वारा नहर का पक्का निर्माण कराया गया था, लेकिन घटिया गुणवत्ता और मानकों की अनदेखी के कारण एक वर्ष के भीतर ही नहर कटकर बह गई। इससे नहर की पूरी संरचना क्षतिग्रस्त हो गई और सिंचाई व्यवस्था बाधित हो गई। किसानों का आरोप है कि निर्माण के दौरान ठेकेदार द्वारा सरकारी धन का दुरुपयोग और घोर लापरवाही...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.