महाराजगंज, मई 12 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। किसानों को नहर के पानी को लेकर इस बार समस्याओं को झेलना नहीं पड़ेगा। किसानों की समस्याओं को देखते हुए सिंचाई खंड प्रथम ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। कोई बड़ी दिक्कत बीच में नहीं आई तो जिले की नहरों में 25 मई को सिंचाई विभाग पानी छोड़ देगा। महराजगंज जिले में खेतों की सिंचाई के लिए करीब दो लाख किसान नहरों पर ही आश्रित हैं। समय पर नहर में पानी नहीं पहुंचने पर ये किसान प्रभावित हो जाते हैं। खेती संबंधी सारा कार्य भी रुक जाता है। देवरिया ब्रांच व मुख्य पश्चिमी गण्डक की नहरों में पानी छूटने पर नहर के किनारे स्थित खेतों में आसानी से पानी पहुंच जाता है। गेहूं की फसल कटने के बाद इस समय किसानों द्वारा खरीफ सीजन की प्रमुख फसल धान की खेती के लिए तैयारी की जा रही है। करीब 10 दिनों के बाद किसान धीरे-धीरे ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.