गाजीपुर, मई 31 -- दिलदारनगर। किसान धान की नर्सरी डालने के लिए पानी की कमी से जूझ रहे हैं। रोहिणी नक्षत्र में धान की नर्सरी डालने का उपयुक्त समय चल रहा है। किसानों की माने तो यह नक्षत्र धान की अच्छी पैदावार के लिए शुभ होता है। गर्मी के कारण क्षेत्र के पोखरा और तालाब सूख गए हैं। जलस्तर नीचे चला गया है। नहरों में पानी नहीं है। रविवार से शुरू हुए रोहिणी नक्षत्र में बादल तो दिख रहे हैं, लेकिन बारिश नहीं हो रही। चौधरी चरण सिंह नहर पंप कैनाल जमानिया में पानी नहीं है। अन्य नहरें भी सूखी हैं। इससे कई गांवों के किसान परेशान हैं। किसान किसुक शर्मा, डॉ. राम अवतार, संजय कुशवाहा, इमरान खान और मेहराब खान ने सिंचाई विभाग की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई है। विभागीय लोगों का कहना है कि नहरों में 15 जून को पानी छोड़ा जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...