भदोही, फरवरी 8 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। नहरों में एक बार फिर विभाग ने पानी छोड़ दिया है। इससे आसपास के क्षेत्रों में किसानों को बड़ी राहत मिली है। लंबे इंतजार के बाद नहर में पानी पहुंचने से किसानों ने गेहूं की सिंचाई शुरू कर दी है। उधर, पशु-पक्षियों को भी राहत मिलेगी। बता दें कि रबी फसलों छींटाई एवं बोआई के समय रजवाहों में पानी नहीं छोड़ा गया था। जिसके कारण किसानों को भारी दिक्कतें हुईं थीं। आंदोलन, अफसरों से शिकायतों के बाद गत वर्ष दिसंबर माह के आखिरी सप्ताह में पानी छोड़ा गया था। उसके बाद एक बार फिर जनवरी माह में नहर सूख गए। इन दिनों गेहूं की दूसरी सिंचाई करने का काम किसान कर रहे हैं। ऐसे में पानी ना होने से दिक्कतें हो रही थीं। देर से ही सही, पानी छोड़ दिया गया। किसान राजमणि यादव, सुभाष यादव, रोहित पटेल, उदवंता, लालचंद्र मौर्या और विमले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.