गंगापार, जून 10 -- बरौत, हिन्दुस्तान संवाद। विकास हंडिया क्षेत्र के नहरों में पानी की जगह धूल उड़ रही है खरीफ की मुख्य फसलों में धान की खेती के लिए किसान जुट गए हैं। नर्सरी डालने के लिए खेतों को तैयार कर पानी की आस लगाए हैं। लेकिन नहरों में अभी तक पानी नहीं छोड़ा गया, जिससे किसान चिंतित हैं। किसानों का कहना है कि यदि नहर में पानी नहीं आया तो समय पर धान का बीज नहीं डाल पाएंगे और न ही समय से धान की रोपाई हो पाएगी। बता दें कि ज्ञानपुर पंप नहर कैनाल किहूनी से हडिंया क्षेत्र ही नहीं कई जनपदों के लिए यहां से नहर में पानी छोड़ा जाता है। इसी पानी पर ज्यादातर किसान आश्रित है। हजारों एकड़ खेतों में धान की नर्सरी से लेकर धान की रोपाई के लिए किसान पानी को लेकर चिंतित हैं। क्षेत्रीय किसान सूखी नहर की तरफ टकटकी लगाए हुए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.