हल्द्वानी, मार्च 20 -- हल्द्वानी। गौला बैराज से पेयजल और सिंचाई के लिए पानी की मांग पूरी करने वाली नहरों के सुधारीकरण पर 5.12 करोड़ की धनराशि खर्च होगी। इसके लिए सिंचाई विभाग ने प्रस्ताव बनाकर मुख्यालय भेज दिया है। मंजूरी मिलते ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। बीते मानसून के दौरान गौला नदी और कलसिया नाले में जलस्तर बढ़ने से बैराज के पास बनी नहरें क्षतिग्रस्त हो गईं। जिससे कई दिनों तक सिंचाई और पानी का संकट बना रहा। इसके समाधान के लिए सिंचाई विभाग ने अस्थाई निर्माण कर नहरों से पानी भेजना शुरू किया। लेकिन अब सिंचाई विभाग ने नहरों के सुधारीकरण के लिए 5.12 करोड़ का प्रस्ताव बनाकर मुख्यालय भेजा जाएगा। इससे बदहाल हुई नहरों को ठीक किया जाएगा। जिससे नहर की क्षमता के अनुसार बैराज से पेयजल और सिंचाई के लिए पानी की आपूर्ति बेहतर होगी। सिंचाई विभाग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.