रुद्रपुर, फरवरी 4 -- गदरपुर, संवाददाता। विकासखंड कार्यालय में बुधवार को क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक ब्लॉक प्रमुख ज्योति ग्रोवर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में ब्लॉक क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को लेकर कई प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित किया गया। बैठक का ब्लॉक प्रमुख ज्योति ग्रोवर, जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल, खंड विकास अधिकारी अतिया परिवेज, कनिष्ठ उप ब्लॉक प्रमुख रीमा पाइक, सांसद प्रतिनिधि प्रीत ग्रोवर ने शुभारंभ किया। बैठक में सिंचाई, नहरों की सफाई, जर्जर विद्युत पोल और क्षतिग्रस्त विद्युत लाइन को बदलने ग्रामीणों के आय प्रमाण पत्र बनाने, विद्युत कनेक्शन, सड़क नाली सोलर लाइट टिन सेट सड़क टाइल निर्माण स्वामित्व योजना के तहत पट्टे देने की मांग समेत अन्य विषयों पर प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में 49 प्रस्ताव एवं समस्याओं के ...