उरई, दिसम्बर 5 -- एट। भारतीय किसान यूनियन की मासिक बैठक नवीन गल्ला मंडी एट में संपन्न हुई। जिसमें किसानों की मूलभूत समस्याओं पर चिंतन किया गया। जिला प्रशासन से मांग उठाई है कि कृषि कार्य से जुड़ी किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए दूर किया जाए। साथ ही सचिव को ज्ञापन दिया गया। शुक्रवार को मासिक पंचायत में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखे गए। इनमें नहरों की साफ सफाई कराई जाए। किसानों के खेतों में लीकेज ना होने दे। इसके अलावा गांव क्षेत्रों में विद्युत के जर्जर तार ठीक करा कम से कम 10 घंटे सप्लाई दी जाए। विद्युत कटौती एवं रोस्टिंग समय पर की जाए। नमामि गंगे के पाइप लाइन जगह-जगह पर लीकेज पड़ी हैं, उन्हें तुरंत ठीक करा जाए जिससे किसानों के घर तक पानी पहुंच सके। विशेष कर लीकेज भरसूड़ा, नुनवई, गुमावली के बीच पड़ी हुई है इसके बाद ज्ञापन मंडी सचिव सो...