बलिया, दिसम्बर 29 -- पूर, हिन्दुस्तान संवाद। दिसम्बर महीने का अंतिम सप्ताह चल रहा है और सिंचाई विभाग अभी तक नहरों की सफाई का कार्य पूर्ण नहीं कर सका है। लिहाजा नहरों और मानर सूखे पड़े हैं। जबकि रबी की मुख्य फसल गेहूं की पहली सिंचाई का पिक सीजन चल रहा है। विशेषज्ञ बताते हैं कि गेहूं की पहली सिंचाई बुआई के 21 से 22 दिन पर करना बेहद जरूरी होता है। ऐसे में सक्षम किसान तो ट्यूबवेल और पम्पिंग सेट से अपनी फसल की सिंचाई कर ले रहे हैं। लेकिन साधनविहीन और लगान पर खेती किए किसान बेहद चिंतित है। पहले नहरों को दिसम्बर महीने के पहले या दूसरे सप्ताह से चालू कर दिया जाता था, तो गेहूं की सिंचाई आसान होती थी। इस साल महीने के अंत तक नहरों में पानी छोड़े जाने की स्थिति नजर नहीं आ रही है। सिंचाई में विलम्ब का असर गेहूं की पैदावार पर पड़ सकता है, जिससे किसान च...