हल्द्वानी, फरवरी 24 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। दोनहरिया में हादसे की जगह पर प्रशासन ने सड़क चौड़ी कर स्पीड ब्रेकर लगा दिए गए हैं। रविवार को बुजुर्ग की मौत के बाद आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' ने सुरक्षा मानकों की बदहाली की खबरें प्रमुखता से प्रकाशित की थीं। खबर का संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागों ने आवश्यक कदम उठाए हैं। सीवर लाइन के दोनहरिया में यूयूएसडीए ने दो सौ मीटर में चार गड्ढे खोदे हैं। रविवार को पनचक्की से मुखानी की ओर पहले गड्ढे के पास ट्रक की चपेट में आने से स्थानीय बुजुर्ग 69 वर्षीय बुजुर्ग सुरेश चंद्र पांडे को अपनी जान गंवानी पड़ी। गड्ढा खोदे जाने से सड़क संकरी होना हादसे की एक वजह रही। इसके साथ ही सुरक्षा के इंतजाम नहीं होने से फिर से हादसे होने का खतरा बना हुआ था। इसको लेकर 'हिन्दुस्तान' ने प्रमुखता से खबरें प्रकाशित क...