बिजनौर, मई 30 -- नहटौर। हल्दौर रोड स्थित कब्रिस्तान में एक व्यक्ति का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक शराब का आदी था। शुक्रवार सुबह हल्दौर रोड स्थित वन विभाग की चौकी के सामने कब्रिस्तान के नलकूप की कोठरी के पास बेंच पर एक व्यक्ति मृत अवस्था में मिला। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की जेब से मिले कागज और मौजूद लोगो से शिनाख्त कराई। जिसमें उसकी पहचान डिंपल चंद्रा पुत्र ननवा सिंह 35 वर्ष मोहल्ला कस्बा नहटौर के रूप में हुई। मौके पर मृतक के परिजन भी पहुंच गए। जिन्होंने पुलिस से पोस्टमार्टम करने से इनकार कर दिया। बताया जाता है कि मृतक की दो दिन पूर्व अपने भाई से काम के पैसे मांगने व अलग कमरा देने आदि को लेकर विवाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.