बिजनौर, जनवरी 27 -- ब्लॉक कार्यालय परिसर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक स्कूटी में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और स्कूटी धू-धू कर जलने लगी। इस घटना में पास खड़ी एक अन्य स्कूटी भी आग की चपेट में आ गई। मंगलवार को ग्राम बेगराजपुर निवासी आकाश निजी कार्य से नहटौर ब्लॉक कार्यालय आया था। उसने अपनी स्कूटी तिरंगा चौक के पास खड़ी की और अंदर अधिकारी से मिलने चला गया। अचानक स्कूटी की वायरिंग में शॉर्ट सर्किट हुआ और लपटें उठने लगीं। जब तक लोग कुछ समझ पाते, पूरी स्कूटी आग की लपटों में घिर चुकी थी। आग इतनी भीषण थी कि पास ही खड़ी कादिपुरा के ग्राम प्रधान पति विशाल चौधरी की स्कूटी भी आंशिक जल गई। आग का गोला बनी स्कूटी से ब्लॉक परिसर में धुआं और आग की लपटों से हड़कंप मच गया। लोगों और कर्मचारियों ने पानी डालकर कड़ी मशक्कत के बाद आग ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.