बिजनौर, मार्च 8 -- बिजनौर। होली के मद्देनजर सहायक आयुक्त नादिर अली की ओर से गठित टीम ने शनिवार को नहटौर, धामपुर व अफजलगढ़ पहुँचकर निरीक्षण व नमूने की कार्यवाही की। टीम ने दूषित मिठाईयां तथा 50 किलोग्राम रंगीन कचरी नष्ट करा दी, जबकि 11 नमूने संग्रहित कर जांच को भेजे हैं। होली के त्योहार के दृष्टिगत टीम प्रत्येक तहसील और नगर पालिका के क्षेत्रों से अभिसूचना एकत्र कर रही है। सहायक आयुक्त नादिर अली के अनुसार शनिवार की कार्यवाही में नहटौर से नफीस स्वीट्स से बून्दी का लड्डू, चाँद स्वीट्स से गुलाब जामुन, पप्पू स्वीट्स से बेसन लड्डू व आदेश स्टोर से बेसन, सलमान स्टोर से धनिया पाउडर इत्यादि के नमूने संग्रहित कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गये। अफजलगढ़ ब्लॉक से अब्दुल गौहर से रंगीन कचरी व किशमिश तथा रईस अब्दुल अजीज से अरहर की दाल के नमूने संग्रहीत कर ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.