प्रयागराज, मार्च 15 -- सरायइनायत थाना क्षेत्र के नसीरापुर में होलिका स्थल पर अवैध कब्जा के चलते तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए पुलिस की ओर से पहले ही सतर्कता बरती गई थी। संदिग्ध लोगों को पुलिस ने पाबंद किया था। होलिका दहन के दिन अफवाहें फैलाने की कोशिश की गई, लेकिन पुलिस की सतर्कता से स्थिति सामान्य रही। ट्रेनी आईपीएस विश्वजीत शौर्ययान ने बताया ऐतिहासिक स्थल पर ही होलिका दहन कराया गया। ऐतिहातन दमकल की गाड़ी के साथ पुलिस बल भी मौजूद रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.