लखनऊ, फरवरी 13 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता विधानसभा चुनाव-2027 से पहले यूपी की राजनीति में एक बार फिर बड़ा उलटफेर होने जा रहा है। कांग्रेस से हाल ही इस्तीफा देने वाले बसपाई नसीमुद्दीन सिद्दीकी के समाजवादी पार्टी में शामिल होने की चर्चाएं हैं। इसके अलावा बसपा सरकार के कद्दावर मंत्री रहे अनीस अहमद उर्फ फूल बाबू भी सपा ज्वाइन करेंगे। चर्चा तो यह भी है कि 15 फरवरी को सपा मुखिया अखिलेश यादव की उपस्थिति में इन नेताओं की ज्वाइनिंग हो सकती है। कुछ और पूर्व विधायकों के सपा में शामिल होने की चर्चा है। कांग्रेस से हाल ही में इस्तीफा देने के बाद नसीमुद्दीन सिद्दीकी के अगले कदम को लेकर तमाम कयास लगाए जा रहे थे। ओवैसी के साथ उनके चंद्रशेखर के साथ जाने की चर्चाएं चल रही थीं। अब यह चर्चाएं शुरू हुई हैं कि नसीमुद्दीन सपा में शामिल हो सकते हैं। विधानसभा चुनाव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.